ललितपुर, जनवरी 9 -- डीएम सत्य प्रकाश और एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने मकर संक्रान्ति के अवसर पर रणछोर धाम में 13 से 21 जनवरी तक लगने वाले वार्षिक मेले के आयोजन की व्यवस्थाओं और आवश्यक तैयारियों को परखा। दोनों अफसरों ने आयोजनस्थल का पैदल और बेतवा नदी का भ्रमण नाव पर सवार होकर किया। प्राचीन एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थल रणछोरधाम के प्रति लोगों की अगाध श्रद्धा है। गरुण पर विराजित भगवान श्रीकृष्ण की यहां आकर अक्सर लोग पूजन अर्चन करते हैं। इस धार्मिक स्थल पर मकर संक्रांति के दौरान लगने वाले मेले में हजारों लोग उमड़ते हैं। ललितपुर जनपद के साथ मध्य प्रदेश के कई जिलों में रहने वाले लोग इसमें शामिल होते हैं। इस कारण इस मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक और विभिन्न विभाग के अफसर जुटे हैं। इस क्रम में मेला स्थल पर आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.