मोतिहारी, जनवरी 6 -- अरेराज, निज प्रतिनिधि । अरेराज बेतिया मुख्य मार्ग में रढिया गांव के पास सोमवार की शाम मिट्टी लदी एक ट्रैक्टर की ठोकर से एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी । वहीं एक बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया। मृतक गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के ही रढिया गांव के सोनू राम का पुत्र सत्यम कुमार(5) और घायल आशीष कुमार (6) उसी गांव के धनंजय राम का पुत्र था। घटना के बाद परिजनों ने पटना बेतिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी। पुलिस प्रशासन के काफी मशक्कत करने के बाद जाम समाप्त हुआ और वाहनों का आवागमन चालू हुआ। मिली जानकारी के अनुसार सड़क के बगल में बच्चे खेल रहे थे। बलहा चौक की ओर से ट्रैक्टर चालक मिट्टी लेकर आ रहा था। वाहन के अनियंत्रित होने कारण हुई घटना में घटना स्थल पर ही सत्यम की मौत हो गयी। वहीं आशीष घायल हो ...