देवघर, जनवरी 9 -- देवघर। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के निर्देशानुसार शुक्रवार को रमा देवी बाजला महिला कॉलेज देवघर में सोहरय मिलन समारोह 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या डॉ.सुचिता कुमारी सहित सभी विभाग के शिक्षक,शिक्षिकाएं,शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं कॉलेज के सभी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सर्वप्रथम छात्राओं ने आदिवासी परंपरा के अनुसार प्राचार्या सहित अन्य शिक्षिक-शिक्षिकाओं का स्वागत किया। मौके पर विषय प्रवेश सामाजशास्त्र की शिक्षिका हेलेना किस्कु द्वारा किया गया। उन्होंने कहा की सोहराय पर्व पांच दिनों का होता है। जिसमें आपसी प्रेम और लगाव के साथ पूरे हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाया जाता है। इस दौरान छात्राओं में रूचिका मरांडी ने भी सोहरय पर्व के विषय में अपनाअनुभव साझा की। कार्यक्रम को संबो...