बागपत, मई 3 -- रटौल कस्बे में नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में कस्बे के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सर्वसम्मति से एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। चेयरमैन जुनैद फरीदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सब्जी मंडी पर कर लगाने, मीट की दुकानों से शुल्क वसूलने और नई कॉलोनियों पर टैक्स निर्धारण जैसे मुद्दों पर भी विचार किया गया। साथ ही कस्बे की साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत और अन्य बुनियादी जरूरतों के लिए योजनाएं बनाई गईं। सर्वसम्मति से करीब एक करोड़ के विकास कार्यो के प्रस्ताव किए गए। बैठक में सभासद महबूब, सचिन, नजारत चौधरी, उबैद उल्ला, इमरान, महबूब अंसारी, मोंटी सैफी सहित कई सदस्य मौजूद रहे और विकास कार्यों को लेकर सुझाव भी दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.