बदायूं, फरवरी 20 -- बदायूं। रज्जो किन्नर व उसके साथियों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में तीन किन्नरों के खिलाफ घेरकर मारपीट कर घायल करने और गाड़ी तोड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोप है कि लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं और जान से मारने की धमकी दी। वहीं गायब हुई रज्जो भी घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंची, जहां उसका इलाज चल रहा है। कुंवरगांव के रहने वाले तराना किन्नर ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 18 फरवरी 2026 को वह अपने साथियों के साथ उझानी कोतवाली में दर्ज मुकदमें प्रतिवादी शना उर्फ विजय, जोया किन्नर और नैना किन्नर समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर वापस कुंवरगांव लौट रहे थे। आरोप है कि बहेड़ी चौराहे पर उक्त आरोपियों ने साथियों संग उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मा...