नवादा, फरवरी 12 -- रजौली। राजेश कुमार रजौली नगर पंचायत इन दिनों एक गंभीर संकट से जूझ रहा है। शहर की मुख्य सड़कें अब राहगीरों के चलने के लिए नहीं, बल्कि अवैध कब्जों और बेतरतीब दुकानों के लिए पहचानी जाने लगी हैं। वेंडिंग जोन की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सब्जी विक्रेताओं और अन्य दुकानदारों ने सड़क के किनारों को ही अपना ठिकाना बना लिया है। इसका खामियाजा आम जनता को जाम के रूप में भुगतना पड़ रहा है। इसके अलावा भी तमाम परेशानियां आमलोगों को झेलनी पड़ रही है। हालांकि इस के विरुद्ध रजौली में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गयी है, जिससे दुकानदारों में हड़कंप है। लेकिन सभी का कहना है कि एक नियत स्थान की व्यवस्था किए बगैर सभी को हटाना कहीं से न्यायसंगत नहीं है। आगामी 17 फरवरी को भी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाना है। आम लोग तो यही चाहते ह...