बांका, दिसम्बर 1 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन थाना पुलिस ने करीब तीन माह पूर्व रूपसा गांव के एक वृद्ध की गला दबाकर हत्या कर देने के मामले में सुखन मंडल नामक एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया है। हत्यारोपी सुखन मंडल रूपसा गांव के पिंटू मंडल का पुत्र बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी सुखन मंडल हत्या के मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। करीब तीन माह पूर्व 25 अगस्त की देर रात रजौन थाना क्षेत्र के मझगांय-डरपा पंचायत के रूपसा गांव में अपराधियों ने लालमोहन पाण्डेय(85 वर्ष) नामक वृद्ध की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस घटना के पीछे उस वक्त भूमि विवाद की बात सामने आई थी। घटना जिस वक्त घटी उस वक्त मृतक अपनी वृद्ध पत्नी चिंत...