बांका, फरवरी 13 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। बिजली की चोरी करने वालों पर विभाग लगातार कार्रवाई में जुटी है। रजौन विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता अमरजीत चंद्रा के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के बाद कुल 8 उपभोक्ताओं के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस छापेमारी दल में बुद्दिनाथ यादव, अजय कुमार गुप्ता, उदयकांत पंझा एवं मिथलेश कुमार सिंह शामिल थे। जानकारी के अनुसार ग्राम रामपुर, सिंहनान और पुनसिया में सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान पाया गया कि कई उपभोक्ताओं द्वारा या तो सीधे टोका फंसाकर या स्मार्ट मीटर को बाईपास कर बिजली की चोरी की जा रही थी, जिसके आधार पर विभाग ने भारी आर्थिक दंड लगाते हुए रजौन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। किया है। इस कार्रवाई में पुनसिया निवासी एक उपभोक्ता पर सर्वाधिक 4...