बांका, मई 1 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन थाना की पुलिस ने एक पुराने डकैती कांड से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया है। इस मामले की प्राथमिकी रजौन थाना में कांड 12 जुलाई 2015 को ही दर्ज की गई थी। रजौन पुलिस ने इस मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त राजेश यादव पिता सुरेश यादव सकिन तेतरिया थाना अमरपुर जिला बांका को गिरफ्तार किया है। रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि उसके ऊपर सड़क पर चल रहे वाहनों से लूटपाट करने का आरोप है। इस पुराने डकैती कांड से जुड़े उक्त व्यक्ति की पुलिस को तलाश थी। पुलिस गस्त के दौरान एसआई संजय कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ उक्त आरोपी को रजावर चौक से गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...