मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। देश के अधिक प्रदूषण वाले शहरों में रजिस्ट्रेशन फेल गाड़ियों को पेट्रोल पंप से ईंधन देने पर रोक लगाने की तैयारी की जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है। नई दिल्ली में एएनपीआर कैमरे की मदद से एक अप्रैल से सभी पेट्रोल पंपों पर इसे प्रभावी बनाने की तैयारी है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व परिवहन विभाग की ओर से इस दिशा में संयुक्त पहल की जा रही है। वैसी गाड़ियां जिनका रजिस्ट्रेशन फेल हो चुका है और इसके बाद भी धड़ल्ले से उनका परिचालन हो रहा है, उनपर अब शिकंजा कसने की तैयारी है। पेट्रोल पंप पर लगे कैमरे के माध्यम से विभाग डेटा भी संग्रहित करेगा। पकड़े जाने पर जुर्माना वसूल किया जाएगा। गाड़ी मालिक को लिखित में देना पड़ेगा कि वह नियम नहीं तोड़ेंगे। देश के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.