बेगुसराय, जनवरी 11 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। किसानों को सरकार के द्वारा चलायी जा रही कृषि योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान के तहत आयोजित विभिन्न पंजीकरण कैंपों का एसडीएम राकेश कुमार ने निरीक्षण किया। पिढौली, गौड़ा-02, रातगांव सहित अन्य स्थानों पर संचालित कैंपों की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में एसडीएम ने कहा कि जो किसान फार्मर आईडी के लिए योग्य हैं, उनका पंजीकरण प्राथमिकता के आधार पर हर हाल में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्रेशन राज्य एवं केंद्र सरकार की कृषि योजनाओं से किसानों को जोड़ने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। एसडीएम ने पंजीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने, तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा किसानों को आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने क...