रुद्रपुर, जून 30 -- रुद्रपुर। बराड़ नगर विकास समिति के सदस्यों ने मेयर विकास शर्मा से सोमवार को मुलाकात की। समिति ने लोक विहार कॉलोनी, अपना एनक्लेव, बराड़ नगर, बराड़ एनक्लेव व ओम विहार कॉलोनियों की रजिस्ट्री बहाली का अनुरोध किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र में लगभग 400 निर्मित मकान व 300 खाली प्लॉट मौजूद हैं, जिनकी रजिस्ट्री व दाखिल खारिज का कार्य वर्ष-2018 तक पूरा हो चुका है। इसके बाद प्रशासन ने यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश जारी करते हुए रजिस्ट्री व दाखिल-खारिज पर प्रतिबंध लगा दिया था। समिति ने प्रशासन से इस प्रतिबंध को निरस्त करने का आग्रह किया, जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा, गजेंद्र प्रजापति, राजीव सक्सेना, नवाब सिंह, संजय चौधरी, लखविंदर चहल, केवी सिंह यादव, हरप्...