अररिया, जनवरी 17 -- अररिया, निज संवाददाता नगर थाना पुलिस ने निबंधन कार्यलय के समीप से विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक शहर के शास्त्री नगर वार्ड संख्या 16 निवासी मंटू कुमार भगत के है।पुलिस के अनुसार युवक के पास से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद होने के बाद उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। इस संबंध में नगर थाना में मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...