धनबाद, मार्च 19 -- धनबाद एनएसयूआई प्रदेश सचिव राजीव पांडेय के नेतृत्व में छात्रों ने बीबीएमकेयू रजिस्ट्रार डॉ धनंजय कुमार सिंह से भेंट की। रजिस्ट्रार को राजीव गांधी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के छात्रों की समस्या से अवगत कराया। बीएड सेमेस्टर वन के छात्र परीक्षा फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। इसी विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद भी माइग्रेशन मांगा जा रहा है। मामले में संज्ञान लेते हुए रजिस्ट्रार ने परीक्षा नियंत्रक से बातचीत की। उसके बाद समस्या का समाधान किया गया। देर शाम फॉर्म भराने लगा। छात्रों ने विवि अधिकारियों का आभार जताया। मौके पर राज रंजन सिंह, जयप्रकाश सिंह, मुरारी दत्ता, अंकिता कुमारी, मोहित, राहुल, सानिया, सबा, देवांश, रवि, काजल, पायल, अंजलि शिल्पा, पंकज मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.