हमीरपुर, फरवरी 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। स्थानीय रजिस्टार ऑफिस घूसखोरी का अड्डा बन चुका है। यहां तैनात अधिकारी-कर्मचारी खुलेआम बिना किसी डर खौफ के अपने पटलों में बैठकर रिश्वत की रकम गिन-गिनकर जेबें भरने में लगे हुए हैं। एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें रजिस्ट्रार प्रभारी के सामने ही लिपिक बैनामा के नाम पर रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 40 सेकेंड का वायरल वीडियो हमीरपुर के रजिस्ट्रार ऑफिस का है। जहां प्रति बैनामा दो हजार रुपए की रिश्वत वसूलने के आरोप लगते रहे हैं। रिश्वतखोरी की रकम खुलेआम वसूली जाती है। रजिस्ट्री कराने आए एक व्यक्ति ने अवैध उगाही का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें ऑफिस खर्चा और रजिस्टर के नाम पर सहाय...