हमीरपुर, फरवरी 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। रजिस्टार ऑफिस में तैनात अधिकारी-कर्मचारी खुलेआम अपने पटलों पर बैठकर रिश्वत की रकम गिन रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें रजिस्ट्रार प्रभारी के सामने ही लिपिक बैनामा के नाम पर रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 40 सेकेंड का वायरल वीडियो हमीरपुर के रजिस्ट्रार ऑफिस का है। जहां प्रति बैनामा दो हजार की रिश्वत वसूलने के आरोप लगते रहे हैं। रिश्वतखोरी की रकम खुलेआम वसूली जाती है। रजिस्ट्री कराने आए एक व्यक्ति ने अवैध उगाही का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें ऑफिस खर्चा और रजिस्टर के नाम पर सहायक लिपिक द्वारा दो हजार रुपए की वसूली की गई। वीडियो में उक्त लिपिक रिश्वत की रकम अपने पटल प...