गोरखपुर, मई 21 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी मंगलवार को बड़गो स्थित गोकुलधाम वृद्धा आश्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रजिस्टर पर 108 बुजुर्गों को एंट्री थी, लेकिन मौजूदगी 50 की भी नहीं थी। बुजुर्गों ने उपाध्यक्ष को बताया कि वृद्धापेंशन और विधवा पेंशन तक नहीं मिल रहा है। रात में दूध भी नहीं मिल रहा है। निरीक्षण में वृद्धाआश्रम के कर्मचारियों की मनमानी भी दिखी। ज्यादातर कर्मचारी अनुपस्थित थे, लेकिन रजिस्टर में उनकी उपस्थिति दर्ज थी। जिसपर उपाध्यक्ष ने कड़ा एतराज जताया। इसी परिसर में मानसिक वृद्धाश्रम है। यहां कुल 10 कर्मचारियों में 3 गैरहाजिर थे। उपाध्यक्ष ने बताया कि रजिस्टर में 120 की उपस्थिति दर्ज कर बुजुर्गों के नाम पर राशन की गलत तरीके से निकासी की जा रही है। राशन के नाम पर बड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.