रामपुर, अप्रैल 6 -- इतिहासकार डॉ खुशी सिंह राठौर ने रजा लाइब्रेरी का संग्रह देखा। उन्होंने हामिद मंजिल की निर्माण शैली को सराहा। दरबार हॉल की भव्यता की प्रशंसा की। साथ ही लोहारू कलेक्शन समेत कई पाण्डुलिपियां भी देखीं। हरियाणा के सोनीपत में स्थित अशोका यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के साथ शनिवार को इतिहासकार डॉ खुशी सिंह राठौर रजा लाइब्रेरी पहुंचीं। उनको नारीवादी अंतराष्ट्रीय संबंध, कूटनीतिक इतिहास और अंतराष्ट्रीय इतिहास पर शोध में रूचि है। उनके लेख और पुस्तके भी प्रकाशित हुई हैं। शोध के लिए दुनिया के कई बड़े पुस्तकालयों में जा चुकी इतिहासकार डॉ खुशी सिंह राठौर ने कहा कि रजा लाइब्रेरी में मौजूद संग्रह बहुमूल्य है। इस संग्रह से शोधकर्ता काफी लाभ हासिल कर सकते हैं। उन्होंने सवा सौ साल से जल रहे बल्ब देखकर हैरानी जताई। डॉ खुशी ने रजा लाइब्रेरी के ...