गुमला, जनवरी 11 -- डुमरी, प्रतिनिधि । जिले के डुमरी प्रखंड स्थित रजावल चर्च परिसर में रविवार को भव्य धार्मिक अनुष्ठास के बीच डिकन नाबोर एक्का का विधिवत पुरोहित अभिषेक समारोह उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजितहुआ। इस विशेष समारोह में जमशेदपुर धर्मप्रांत के बिशप तेलेस्फोर बिलुंग ने बतौर मुख्य अनुष्ठाता के रूप में पवित्र मिस्सा पूजा सहित सभी धार्मिक अनुष्ठान कराए।अभिषेक समारोह की शुरुआत पवित्र मिस्सा पूजा से हुई। जिसमें बड़ी संख्या में पुरोहितगण, धर्मबहनें, सेमिनरी छात्र व स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए। चर्च परिसर भजन,प्रार्थना और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर रहा। मिस्सा के दौरान ईश्वर के वचन पर चिंतन करते हुए बिशप बिलुंग ने पुरोहिताई जीवन के महत्व,उसकी जिम्मेदारियों और त्याग पर प्रकाश डाला।अभिषेक की मुख्य विधि के दौरान बिशप तेलेस्फोर बिलुंग और उपस्...