हापुड़, अगस्त 28 -- थाना धौलाना क्षेत्र के उदय रामपुर नगला के रजवाहे में बुधवार की अल सुबह महिला का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने रजवाहे में शव देखा तो हड़कंप मच गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई। स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार की अल सुबह स्थानीय लोग उदय रामपुर नगला के रजवाहे के पास पहुंचे तो उन्होंने रजवाहे में महिला का शव देखा। जैसे ही महिला के शव की सूचना मिली तो आस पड़ोस के लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान गांव के क्षेत्र में खबर आग की तरह फैल गई। उन्होंने 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.