चंदौली, जनवरी 9 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। चंद्रप्रभा प्रखंड के अधिशासी अभियंता हरेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को शहाबगंज विकासखंड के बेन रजवाहा का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त हुए पिचिंग कार्य को ठेकेदार द्वारा पुनः गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि बेन राजवाहा में 16 किलोमीटर तक नहर के आंतरिक एवं बाह्य भागों की पुनर्स्थापना तथा नहरी भूमि के सीमांकन का कार्य शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन ग्रेटर नोएडा कंपनी की ओर से कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति अत्यंत धीमी पाई गई, जिस पर मौके पर उपस्थित फर्म के प्रतिनिधि एवं अधिकारियों तथा कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने तथा गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि बेन राजवाहा के 2 किलोमीटर पर कराए गए फाल के पुनर्निर...