धनबाद, अप्रैल 5 -- झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया के रजवार बस्ती के 30 ग्रामीणों को कर्माटांड़ के बीसीसीएल कॉलोनी में आवास दिया गया है। शुक्रवार को झरिया की पूर्व विधायक व जनता मजदूर संघ बच्चा गुट की अध्यक्ष पूर्णिमा नीरज सिंह ने सभी को आवास आवंटन पत्र दिया। इस मौके पर बस्ताकोला क्षेत्र के महाप्रबंधक अनिल सिन्हा, उप महाप्रबंधक टी पासवान, सहायक कार्मिक प्रबंधक ए राय, परियोजना पदाधिकारी केके सिंह, कार्मिक प्रबंधक प्रशासन मनोरंजन कुमार सिंह, सुभाष सिंह, नेताओं में अक्षय यादव, मुन्ना सिंह, बंबेश सिंह, रामकृष्ण पाठक, हरे राम सिंह, हरे राम कुमार, रविंद्र प्रसाद, पूर्व पार्षद निरंजन कुमार, मनोज यादव, रत्नेश यादव, राजीव कुमार पांडे, प्रीतम रवानी, रविंद्र यादव, जितेंद्र कुमार, रेखा देवी, गुलाम पासवान, बंटी अंसारी, कुंदन पासवान आदि थे। बताते चले कि प...