पीलीभीत, मार्च 27 -- पूरनपुर के माधोटांडा में भी रजवाड़ों की होली के रंग भी निराले है। यहां पर वर्षों से चली आ रही परंपरा इस बार भी कायम रही। होली के दूसरे दिन मंगलवार को गांव की महिलाओं ने जमकर रंगों की बौछार कर धमाल मचाई। उनकी सत्ता के आगे पुरुषों की एक न चली। दोपहर बाद पूरे गांव की सभी जाति की महिलाएं होलिका स्थल पर एकत्र हुई। पूजन-अर्चन करने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।गांव माधोटांडा को रजवाड़े के नाम से भी जाना जाता है। यहां देश के सभी राज्यों और गांवों से अलग हटकर होली के रंग खेले जाते हैं। पहले दिन महिलाएं रंग को नहीं खेलती है। पुरूष ही रंग में रहते हैं। वर्षों पुरानी परंपरा को महिलाएं आज भी बरकरार रखे हैं। यहां होली के दूसरे दिन महिलाएं रंग खेलती है। इस बार भी महिलाओं ने...