मेरठ, मार्च 21 -- सदर बाजार के रजबन में गुरुवार रात 15 से 20 हथियारों से लैस हमलावरों ने छोले भटूरे के कारोबारी के घर पथराव कर दिया और फरार हो गए। हमले की सूचना पाकर व्यापारी नेता जीतू नागपाल मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। रजबन निवासी सौरभ गुप्ता की आबूलेन पर दिल्ली छोले भटूरे के नाम से दुकान है। गुरुवार को वह दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दो व्यक्ति एक बच्चे को लेकर उनकी दुकान पर पहुंचे। छोले भटूरे के पैसे को लेकर उनके साथ कुछ विवाद हो गया। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया। लेकिन दोनों आरोपी सबक सिखाने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। सौरभ गुप्ता ने बताया कि करीब चार बजे उनके घर के बाहर युवकों का जमावड़ा लग गया, जिनमें शिब्बू व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.