संभल, फरवरी 15 -- रजपुरा क्षेत्र के दीपपुर डांडा गांव के किनारे रविवार सुबह लोगों ने एक अजगर को रेंगते हुए देखा। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अजगर की लंबाई लगभग 13 से 14 फीट बताई गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। अजगर को देखने के लिए आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए, लेकिन वन विभाग की टीम ने सभी को दूरी बनाए रखने की हिदायत दी। वन विभाग के क्षेत्राधिकारी वृजमोहन ने बताया कि यह अजगर संभवत: भोजन की तलाश में जंगल से भटककर गांव की ओर आया था। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। पकड़े गए अजगर का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि...