लखीसराय, जून 19 -- बड़हिया, एक संवाददाता। देशभर में ख्याति प्राप्त प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षक सह बड़हिया निवासी रजनीश सिंह ने विधि शिक्षा और करियर मार्गदर्शन के क्षेत्र में नई उपलब्धि दर्ज करते हुए अपनी चौथी पुस्तक (कम्प्लीट क्लैट मैन्युअल) का लोकार्पण किया। अंतरराष्ट्रीय प्रकाशक पियरसन द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक क्लैट की संपूर्ण तैयारी हेतु एक सशक्त साधन है। इसकी प्रतियां श्री जगदम्बा हिंदी पुस्तकालय और लखीसराय डीएम मिथिलेश मिश्र को भेंट की गईं। क्लैट परीक्षा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए आयोजित होती है। जो अब कॉर्पोरेट, स्पोर्ट्स लॉ, आईपीआर और अंतरराष्ट्रीय कानून जैसे क्षेत्रों में करियर के अनेक अवसर देता है। रजनीश सिंह पिछले 24 वर्षों से क्लैट, जीमेट, जेईई, सीसेट आदि परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। बनारस हिंदू विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.