लखनऊ, जून 23 -- भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और हॉकी छात्रावास के कोच रजनीश मिश्रा अब उत्तर प्रदेश हॉकी के महासचिव होंगे। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के निदेशक और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी डॉ. आरपी सिंह को उत्तर प्रदेश हॉकी का अध्यक्ष चुना गया है। रविवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम के सभागार में उत्तर प्रदेश हॉकी की वार्षिक साधारण सभा हुई, जिसमें जिला इकाईयों के प्रतिनिधियों की सर्वसम्माति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। उत्तर प्रदेश हॉकी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिजीत सरकार बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में हॉकी इंडिया के प्रतिनिधि के रूप में हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली और उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव आनंदेश्वर पाण्डेय, खेल निदेशालय से पर्यवेक्षक के रूप में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अयोध्या अनिमेष सक्सेना , चुनाव अधिकार...