लखनऊ, जनवरी 28 -- आशियाना के रजनीखंड में दूषित और बदबूदार पानी की आपूर्ति से परेशान स्थानीय लोगों ने बुधवार को रजनीखंड चौराहे पर सड़क जाम किया। हाथों में गंदा पानी लेकर लोगों ने नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि इलाके में कई दिनों से सप्लाई के नलों से मटमैला और दुर्गंधयुक्त पानी आ रहा है। इससे संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने बताया कि दूषित पानी से कई परिवार बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। शिकायतों के बावजूद जलकल विभाग और नगर निगम के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। प्रदर्शनकारी दीपक, अंकुल, चुनमुन शुक्ला, तुषार, अनुज, अमन, मोहित का कहना है कि रजनीखण्ड के सेक्टर-5, 6, 7 और 8 में दूषित जलापूर्ति हो रही है। इलाके में गंदगी का अंबार लगा है। कई जगह कूड़े के ढेर हैं और नालियां जाम पड़ी हैं। प्रदर्शन की सूचना पर जोन-8 के जोनल अधिकारी विकास सिंह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.