नई दिल्ली, फरवरी 1 -- जेलर 2 इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं, शाहरुख खान का फिल्म में खास रोल होगा। जेलर 2 साल 2022 में आई एक्शन कॉमेडी फिल्म जेलर का सीक्वल है। फिल्म में शाहरुख खान रजनीकांत के 'विश्वासपात्र' की भूमिका में नजर आ सकते हैं। रजनीकांत की जेलर 2 इस साल जून में रिलीज हो सकती है।जेलर 2 में क्या होगा शाहरुख खान का रोल हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान का किरदार जेलर 2 में तब आएगा जब रजनीकांत का किरदार बेहद मुश्किल हालात में उनकी मदद के लिए उन्हें बुलाएगा। दोनों एक्टर्स एक ही फ्रेम में नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख खान का किरदार रजनीकांत के एक 'विश्वासपात्र' और करीबी दोस्त के रूप में नजर आएगा।कब शूट करेंगे शाहरुख खान? अभी फिलहाल जेलर 2 का आखिरी चरण चेन्नई म...