अल्मोड़ा, फरवरी 15 -- सोमेश्वर, संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज दडमिया के सूचना प्रौद्योगिकी के शिक्षक पुष्पेश अल्मियां रजत पदक जीतकर वापस लौटे हैं। पुष्पेश अल्मियां ने 38 राष्ट्रीय खेल की नेटबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम से प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में टीम के साथ उन्होंने रजत पदक जीता है। शनिवार को वापस लौटे पुष्पेश का जोरदार स्वागत हुआ। विद्यालय परिवार ने बच्चों से पुष्पेश से सीख लेते हुए भविष्य में इस तरह के मुकाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने की बात कही। यहां प्रधानाचार्य संजय जोशी, सूर्य नाथ पाल, गिरीश लोहनी, केशव दत्त जोशी, हरीश भंडारी, मनीष पांडे , हेमवती नंदन जोशी, सुमित साह, गोपाल बोरा, मुन्नी टम्टा, हेमा आर्या, लता वर्मा, मिनाक्षी शाह, दीवान सिह, मनोज कुमार कांडपाल, दीपा कैड़ा, किरण प्रकाश पपोला आदि थे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.