प्रयागराज, सितम्बर 6 -- प्रयागराज। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति काटजू रोड, चांदपुर सलोरी अपने रजत जयंती समारोह को भव्य बनाने के लिए तैयारियों में जुटी हुई है। रजत जयंती वर्ष को देखते हुए पिछले वर्ष ही समिति ने अपने पंडाल की थीम 'बाबा केदारनाथ को समर्पित करने का निर्णय लिया था। बीस सितंबर तक सलोरी स्थित दुर्गा पूजा पार्क में केदारनाथ मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। जिसकी अनुभूति जनमानस को उत्सव के दौरान दिखाई देगी। समिति के संरक्षक वरिष्ठ पार्षद राजू शुक्ल व समिति के अध्यक्ष पंकज शुक्ल की अगुवाई में दस अगस्त से पंडाल का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। पंडाल अस्सी फीट ऊंचा बनवाया जा रहा है। खास बात है कि पंडाल के मुख्य द्वार पर साढ़े तीन फीट के नंदी महाराज की आकर्षक प्रतिमा भी रखी जाएगी। कोलकाता से आए बारह कारीगर रात दिन पंडाल को तैयार करने में जुट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.