चम्पावत, जून 15 -- नगर के प्रसिद्ध देवीधार महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार महोत्सव को रजत जयंती के रूप में मनाया जाएगा। देवीधार मंदिर विकास समिति अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया कि छह जुलाई से शुरू होने वाले देवीधार महोत्सव को रजत जयंती महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। बैठक में महोत्सव को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्थानीय परंपराओं के प्रदर्शन और अन्य गतिविधियों की जाएंगी। समिति ने मेले को सफल बनाने के लिए सभी गांववासियों से सहयोग और सक्रिय भागीदारी की अपील की। समिति ने मेला स्थल की सजावट, सुरक्षा व्यवस्था और अतिथि स्वागत जैसे कार्यों की जिम्मेदारी युवाओं को दी। अध्यक्ष ने कहा कि यह महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और पर्यटन को बढ़ावा देने का एक शानदार अवसर होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.