जमशेदपुर, जनवरी 4 -- जमशेदपुर। रजक समाज भालूबासा एवं महिला समिति द्वारा संयुक्त रूप से देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक सावित्रीबाई फूले की जयंती हनुमान मंदिर परिसर में मनाई गई। इस अवसर पर उनके योगदान को याद करते हुए शिक्षा और सामाजिक समानता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद, सचिव राजेंद्र कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। महिला समिति की अध्यक्ष ललिता देवी, सचिव एकता देवी समेत अन्य महिलाओं ने भी भाग लिया। सभी ने सावित्रीबाई फूले के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...