देवघर, दिसम्बर 20 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के धोबी टोला चौक पर शनिवार को रजक समाज के लोगों ने संत गाडगे बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी पुण्यतिथि मनाई। मौके पर रजक समाज के अध्यक्ष कैलाश रजक, सचिव कामदेव रजक, उपाध्यक्ष अमरनाथ रजक व किशोर रजक एवं समिति के कोषाध्यक्ष किरण रजक ने बारी-बारी से संत गाडगे बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद समाज के अन्य लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित की। इस दौरान समाज के अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों क़ो संत गाडगे बाबा की जीवनी विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में संजय रजक, राजू रजक, रोहित रजक, मीडिया प्रभारी गंगाधर रजक,अमर रजक, देवी लाल रजक, कुंदन रजक, गणेश रजक, विकास रजक, मुकेश रजक, राजेश रजक, रोहित रजक, गुड्डू रजक, सोनू रजक, रिंकू रजक सहित काफी संख्या म...