रांची, अप्रैल 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्री साहित्य कुंज मंच का छठा वार्षिकोत्सव सह सम्मान समारोह लालपुर के एक होटल में मंगलवार को आयोजित हुआ। कवयित्रियों सिम्मी नाथ को पहले एकल काव्य के लिए निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव, प्रमोद झा, प्रतिभा प्रसाद कुमकुम एवं खुशबू बरनवाल को श्यामल सुमन झा, उर्मिला सिन्हा एवं निर्मला कर्ण ने साहित्य नव प्रभा सम्मान स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, मधुमिता साहा को सक्रियता सृजनशीलता, सोनी वर्मा, रागिनी राखी और संपदा ठाकुर को नव अंकुरण सम्मान मिला। वार्षिक प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों- पुष्पा सहाय, संगीत वर्मा एवं चेतना यादव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था द्वारा प्रकाशित तीन साझा काव्य संग्रह का लोकार्पण हुआ। जमशेदपुर हुलास मंच के संस्थापक महाकवि श्यामल सुमन झा, प्रतिभा ...