मधुबनी, फरवरी 16 -- मधुबनी। बिस्फी पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे चार अपराधियों को आर्म्स व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा कि रघौली गांव में डकैती की घटना को अंजाम देने से पूर्व पुलिस ने कार्रवाई कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उसके मंसूबों को नाकाम कर दिया। अपराधियों के पास से एक पिस्टल, कारतूस एवं चाकू बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि बीती रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बिस्फी में मोईन पुल पर कुछ अपराधी इकट्ठा होकर बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। बिस्फी थानाध्यक्ष दलबल के साथ वहां पहुंचे तो लोग भागने लगे। पुलिस बल के सहयोग से चार व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। जिसमें स्थानीय थाना क्षेत्र के घाट भटरा गांव के रविन्द्र कुमार यादव, राहुल कुमार यादव एवं रविन्द्र कुमार यादव त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.