बदायूं, सितम्बर 27 -- बदायूं, संवाददाता। श्रीराम लीला महोत्सव में आज श्रीराम बारात निकाली जायेगी। इसलिए पूर्व संध्या पर रामलीला मेला में दुकानें लगाने का कार्य काफी तेज दिखा है। मीना बाजार से लेकर बाहर क्राकरी एवं कास्मेटिक एवं खानपान के होटल लगाने का कार्य तेजी से चला है। वहीं रात को आठ बजे के बाद मंच पर लीला का मंचन चला है। धनुष यज्ञ के मंचन में शहर से देहात तक की भीड़ पहुंची। यहां रघुवर श्रीराम ने जहां भगवान शिव का धनुष तोड़ा तो वहीं लक्ष्मण और भगवान परशुराम का संवाद किया गया। शुक्रवार को शहर के गांधी मैदान में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव में श्रीराम लीला केमटी के तत्वावधान में धनुष यज्ञ लीला का मंच किया गया। जिसमें दरभंगा बिहार से आए मिथिला नाट्य कला परिषद के कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ लीला का मंचन किया। जिसमें धनुष यज्ञ, लक्ष्मण परशुरा...