जमशेदपुर, मार्च 24 -- शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की ओर से बर्मामाइंस स्थित रघुवर नगर को अवैध बताने के बयान से विवाद गहरा गया है। भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह ने मंत्री के बयान को हताशा से भरा और बेबुनियाद करार दिया। उन्होंने कहा कि मंत्री इतिहास की पूरी जानकारी लिए बिना सदन को गुमराह कर रहे हैं। सूरज सिंह ने बताया कि 2004 में तत्कालीन एसपी और कांग्रेस नेता अजय कुमार ने लांग टाउन बस्ती को उजाड़ने के लिए आधी रात में चहारदीवारी खड़ी करवाई थी। लेकिन जनता ने पुरजोर विरोध कर दिया। उस समय तत्कालीन विधायक रघुवर दास जनता के साथ खड़े रहे और एक साल तक संघर्ष किया। इससे टाटा स्टील को झुकना पड़ा और तत्कालीन एमडी बी मुत्थुरमण ने रूइया पहाड़ बस्ती में पुनर्वास की व्यवस्था कराई। जनता के संघर्ष और रघुवर दास के योगदान को सम्मान देने के लिए इस बस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.