रांची, मार्च 19 -- रांची। श्री सनातन महापंचायत का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिला। महापंचायत ने उनसे श्री सनातन महापंचायत के मुख्य संरक्षक बनने का आग्रह किया। उनकी सहमति मिलने के बाद उन्हें महापंचायत का मुख्य संरक्षक बनाया गया। बताया गया कि महापंचायत के सदस्य राजधानी के सभी अखाड़ों का दौरा कर व्यवस्थित तरीके से रामनवमी शोभायात्रा निकालने का आह्वान करेंगे। इस दौरान मुख्य संयोजक ललित नारायण ओझा, संयोजक संजय जायसवाल, संजय मिनोचा, सत्यजीत सिंह, अमिताभ धीरज, रणधीर रजक, प्रशांत सहदेव, नीतू सिंह, प्रवीण कुमार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.