रांची, अप्रैल 10 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का शनिवार को खिजरी विधानसभा प्रवास कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार कर ली गई। खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का शनिवार को 11:30 बजे श्री बालाजी बैंक्वेट हॉल टाटीसिलवे में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन, तीन बजे चतरा गांव में जन चौपाल, साढ़े तीन बजे आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, चार बजे टाटी गांव में बूथ समिति सदस्यों के साथ बैठक, साढ़े चार बजे मिश्राटोली में कारसेवकों का सम्मान और साढ़े पांच बजे आदर्शनगर में पदयात्रा का कार्यक्रम होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.