हाजीपुर, जुलाई 2 -- महनार। संवाद सूत्र अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सन् 1897 बिहार के युवा प्रदेश अध्यक्ष पद पर रघुवंश सिंह की नियुक्ति को लेकर क्षत्रिय समाज सहित क्षेत्र में खुशी की लहर है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह द्वारा जारी पत्र के माध्यम से रघुवंश सिंह को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। रघुवंश सिंह को युवा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर वैशाली के पूर्व सांसद रामकिशोर सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि रघुवंश सिंह न केवल एक ऊर्जावान युवा हैं, बल्कि समाज सेवा से भी गहराई से जुड़े रहे हैं, जिसका सीधा लाभ संगठन को मिलेगा। रघुवंश सिंह को बधाई देने वालों में अशोक कुमार सिंह, पिंटू सिंह, अमित सिंह राठौड़, प्रशांत सिंह, राजू सिंह, पूर्व मुखिया अशोक सिंह, पंकज सिंह, साकेत सिं...