मोतिहारी, जनवरी 8 -- तुरकौलिया, निसं। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा स्थित दीपक तिवारी के घर पर ईडी की टीम ने गुरुवार को छापेमारी की। करीब छह घंटे तक उसके घर के कोने कोने को टीम ने खंगाला। छापेमारी के दौरान दीपक के घर में बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति के प्रवेश करने पर ईडी ने रोक लगा दिया था। छापेमारी की सूचना पर मुहल्ले में तरह तरह की चर्चायें होने लगी। लोगों का कहना था कि दीपक ने नौकरी दिलाने का धंधा शुरू किया था। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है। दीपक मूलतः डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के सेमुआपुर का रहने वाला है। उसका एक भाई राजेश तिवारी कोर्ट में कार्यरत है। छापेमारी टीम ने घर में रखे सभी अलमीरा, ट्रंक, ब्रीफकेस सहित अन्य झोले को भी पूरी तरह खंगाला। टीम में तीन ईडी के अधिकारी व गवाह के तौर पर शहर के एक बैंक के महिला अधिकारी शामिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.