सीवान, अगस्त 29 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। सीवान जिले में आज 29 अगस्त की शाम में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा प्रवेश करेगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के साथ-साथ सहयोगी दलों के भी कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता और महाराजगंज के विधायक विजय शंकर दुबे गुरुवार को अपने पुराने निर्वाचन क्षेत्र रघुनाथपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले और राहुल गांधी की पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुशील यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा में शामिल होंगे। झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। राहुल गांधी की इस पदयात्रा से वोटरों में एक उम्मीद जगी है कि उनकी अब वोट चोरी नहीं होगी। उन्हें अपने वोट से अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.