सीवान, मई 26 -- सीवान। 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत सोमवार को जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर सीवान में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनकी पहली जनसभा रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर गांव में और दूसरी जनसभा दरौली प्रखंड में होगी। जनसभाओं से पहले प्रशांत किशोर का जिले में विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया जाएगा। जन सुराज के सूत्रधार के आगमन को लेकर पूरे जिले के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और कल हजारों की संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए जनसभा में शामिल होंगे। 20 मई से सारण जिले के सिताब दियारा से शुरू की गई 'बिहार बदलाव यात्रा' का उद्देश्य बिहार की जनता को व्यवस्था परिवर्तन के लिए जागरूक करना और आगामी विधानसभा चुनाव में जन सुराज के तौर पर एक मजबूत विकल्प जनता के समक्ष रखना।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.