मोतिहारी, जनवरी 11 -- रक्सौल, नगरसंवाददाता। शनिवार को अहले सुबह शहर के एक बाइक शो रुम व एक ज्वेलरी शोरूम में आयकर विभाग की छापेमारी की खबर सुनते ही अफरा-तफरी मच गई। सब एक दूसरे से जानने का प्रयास कर रहे थे। चौक चौराहे से लेकर चाय की दुकान पर पूरे दिन चर्चा चलती रही। सुबह से देर रात तक शहर के कई जीएसटी व आईटी रिटर्न दाखिल करने वाले एकाउंटेंट के यहां सर्वे की कार्रवाई चलती रही। एक साथ चली इन कार्रवाइयों से रक्सौल के बड़े व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। शहर में यह चर्चा दिन भर होती रही कि आयकर और जीएसटी विभाग की संयुक्त नजर रक्सौल के व्यापारिक नेटवर्क पर है। सूत्रों के अनुसार कार्रवाई की खबर मिलते ही कई बड़े कारोबारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर भूमिगत हो गए। बाजार में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। कई प्रतिष्ठित दुकानों के शटर गिरे रहे। आयकर विभाग की टी...