मोतिहारी, जनवरी 7 -- रक्सौल, एक संवाददाता। पड़ोसी देश नेपाल के वीरगंज में लगे अचानक कर्फ्यू और कड़ाके की शीतलहर के बीच रक्सौल नगर परिषद द्वारा संचालित रैन बसेरे सैकड़ों यात्रियों के लिए जीवनरक्षक साबित हो रहे हैं। वहीं शहर में यात्रियों के लिए वार्ड-2 (तुमड़िया टोला) का स्थाई आश्रय स्थल दूर होने के कारण आम यात्री यहां तक नहीं पहुंच पाते। शहर का सबसे सुविधा संपन्न केंद्र है। 50 बेड की क्षमता वाले इस रैन बसेरे में भोजन, टीवी, सीसीटीवी और वाईफाई जैसी हाईटेक सुविधाएं हैं। यहाँ दिव्यांगों और थर्ड जेंडर के लिए विशेष वार्ड बनाए गए हैं। मिशन प्रबंधक राकेश रंजन के अनुसार, स्टेशन से दूरी के बावजूद यहाँ प्रतिदिन औसतन 20 लोग शरण ले रहे हैं। केयरटेकर के रूप में राहुल, सौरभ, सैफ, किशन, सपना, विभा और पूजा पालियों में तैनात हैं,जो चौबीस घंटे सेवा दे रहे ...