भागलपुर, फरवरी 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। रक्साडीह बस स्टैंड की सूरत अब बदलने लगी है। सोमवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने यहां नवनिर्मित अत्याधुनिक यात्री शेड का विधिवत उद्घाटन किया। इस नई सुविधा के शुरू होने से प्रतिदिन यहां से यात्रा करने वाले हजारों लोगों को अब चिलचिलाती धूप और मानसूनी बारिश में खुले आसमान के नीचे बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उद्घाटन के बाद डीडीसी ने पूरे बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन का प्राथमिक उद्देश्य यात्रियों को सुगम और सम्मानजनक यात्रा का अनुभव कराना है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल की उपलब्धता, शौचालयों की स्वच्छता, रात्रि में सुरक्षा के लिए प्रकाश व्यवस्था और परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि यात्र...