रांची, फरवरी 14 -- रांची। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में फोरेंसिक विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें वाराणसी फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के डिप्टी डायरेक्टर कृष्ण मौर्य ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव को साझा किए। अपराध स्थल पर पाए जाने वाले विभिन्न साक्ष्य के संरक्षण व प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी दी। अपराध स्थल की चुनौतियों, समस्याओं और उनके निदान पर भी चर्चा की। इससे पहले विश्वविद्यालय के रजिस्टर हेमेंद्र कुमार भगत ने उनका स्वागत किया। विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.