रांची, जनवरी 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में शुक्रवार को 'पुस्तकालय संसाधनों का उपयोग: समस्याएं एवं चुनौतियां' विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी राज कुमार मलिक होंगे। विषय विशेषज्ञ इलाहाबाद विवि के डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह, दक्षिण बिहार केंद्रीय विवि के डॉ. प्रमोद कुमार सिंह और झारखंड केंद्रीय विवि के डॉ. सुजीत कुमार पांडेय अपने विचार साझा करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...