रांची, अक्टूबर 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के अपराधशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने रविवार को सिमडेगा जिले के गांगुटोली गांव में महिला एवं बाल संरक्षण पर जागरुकता अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य समुदाय के सदस्यों और महिलाओं को उनके अधिकारों, उपलब्ध संसाधनों एवं सुविधाओं के बारे में शिक्षित करना था। छात्र-छात्राओं ने न केवल महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े कानूनों और नीतियों के बारे में जानकारी प्रदान की, बल्कि लैंगिक समानता और बच्चों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। विद्यार्थियों ने विशेष रूप से महिलाओं के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों पर प्रकाश डाला। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना की। कुलसचिव डॉ हेमेंद्र कुमार भगत, अपराधशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ शशि कुमार जे, सहायक कुलसचिव डॉ. नागेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.